Bihar

बिहार के कई जिलों में छाया है बहुत घना कोहरा, मौसम विभाग ने दिखाई सैटेलाइट तस्वीर

बिहार में मंगलवार को कई जिलों में बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सैटेलाइट तस्वीर जारी कर उत्तर, मध्य और पूर्वी बिहार में अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर विजिबिलिटी घटकर शून्य हो गई है। इससे वाहनों के परिचालन के अलावा ट्रेनों और विमानों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है।

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार सुबह तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी कर 30 जिलों में घने से बहुत घने कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है। जिन जिलों में चेतावनी जारी हुई है, उनमें समस्तीपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, मोतिहारी, शिवहर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार शामिल है।

कुहासा छाए रहने की स्थिति में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार सुबह की एक सैटेलाइट फोटो भी जारी की गई है। इसमें बिहार के ऊपर घने कोहरे की परत छाई हुई नजर आ रही है। दोपहर तक राज्यभर में कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम वैज्ञानिक ए. सत्तार के अनुसार मुजफ्फरपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिन तक तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे कोहरे का असर धीरे-धीरे कम होता जाएगा। वहीं, ठंड में भी कमी आएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago