समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। कुहासों के बीच सुबह लोगों की दिनचर्या शुरू हुई। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे के बाद चटख धूप निकली लेकिन थोड़ी देर बाद ही बर्फीली हवाओं और ठंड से जनजीवन फिर ठिठुर गया। ठंड और गलन के साथ सर्द हवाओं से जिलेवासी कांपते रहे। कोहरे में ओस की बूंदें बारिश की शक्ल में बरसीं। जिले का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन भर 14 से 18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से ठंड और गलन से लोगों का हाल-बेहाल रहा। कड़ाके की ठंड के चलते खुले स्थानों पर ठहरना मुश्किल हो गया। सर्द हवाओं और कड़ाके की ठंड के कारण लोग शाम चार बजते ही अपने घरों में दुबक गए। जिससे शहर व बाजार एवं चौक चौराहे वीरान दिखे। ठंड से बचाव के लिए हीटर, ब्लोअर और अलाव का सहारा लिया। दिनभर लोग अलाव के सामने बैठे रहे।
इधर लोगों का बताना है कि नगर प्रशासन की ओर से बाजार और चौक चौराहे पर जल रहा अलाव पर्याप्त नहीं है। चौराहों पर दुकानदार गत्ते और कार्टन जलाकर आग के पास बैठे दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक ठंड और गलन के साथ शीतलहर परेशान करेगी। उसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। इस बीच अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान हैं।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…