समस्तीपुर :- बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की संघ भवन में बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र राय ने की। बैठक में स्नातक कोटि व कालबद्ध प्रोन्नति, लंबित वेतन भुगतान, सेवा पूर्व प्रशिक्षित शिक्षकों के वेतन विसंगति, मातृत्व अवकाश, चिकित्सा अवकाश, सेवाकालीन मृत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा लाभ, सेवांत लाभ, योग्यता विस्तार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
वक्ताओं ने कहा कि संघ की लंबित मांग अविलंब पूरी नहीं होने पर शिक्षक मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का विरोध करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि बिहार पंचायत प्रारंभिक विद्यालय सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त) नियमावली 2020 के तहत नियोजित शिक्षकों को 12 वर्षों की सेवा के दौरान स्नातक कोटि में प्रोन्नति देने की बात थी। जिसके लिए हजारों शिक्षक मानक पैमाने मूल्यांकन (दक्षता जांच) पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होकर स्नातक कोटि से संबंधित वर्षों से लंबित कालबद्ध प्रोन्नति का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जिसको लेकर शिक्षकों के संघीय प्रतिनिधि लगातार अपनी आवाज को बुलंद करते रहे हैं।
जिला अध्यक्ष ने कहा समस्तीपुर को छोड़ लगभग सभी जिले में प्रोन्नति से संबंधित पत्र निर्गत हो चुका है। किंतु विभागीय आदेश के बावजूद समस्तीपुर का शिक्षा विभाग अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। स्नातक कोटि एवं कालबद्ध प्रोन्नति, लंबित वेतन भुगतान सहित अन्य मुद्दों पर निश्चित समय सीमा के अंदर विभाग यदि ठोस कदम नहीं उठाता है तो आगामी मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान शिक्षकों को मुख्यमंत्री का घेराव करना उनकी बाध्यता होगी। विभिन्न प्रखंडों से आए हुए शिक्षक प्रतिनिधियों ने उनकी इस रणनीति का एक स्वर से समर्थन किया। उन्होंने विभागीय अनियमितताओं को लेकर अपनी-अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी दी।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…