Samastipur

नये साल में समस्तीपुर जिले में नई सड़कों से तरक्की को मिलेगी रफ्तार, आमस-दरभंगा सिक्स लेन निर्माण की गति भी तेज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में नये साल में सड़क की कई योजनाएं पूरी होने की उम्मीद है। इससे जिले के विकास की गति में तेजी आएगी। भारत माला परियोजना के तहत जहां आमस-दरभंगा सिक्स लेन के निर्माण की गति जोर पकड़ रही है। वहीं बख्तियारपुर-ताजपुर महासेतु व फोरलेन के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। इसी तरह दो लेन रामनगर-रोसड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण भी शुरू हो गया है। इसका पीएम नरेन्द्र मोदी ने बीते माह शिलान्यास किया था।

इधर, हाजीपुर के पासवान चौक से होते हुए पटोरी, मोहिउद्दीननगर, मोहनपुर व विद्यातिनगगर होकर बछवाड़ा तक जाने वाली नयी एनएच 122 बी के निर्माण की भी गति तेज हैं। ताजपुर में बख्तियारपुर-ताजपुर महासेतु सह फोरलेन के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। बीते कुछ महीने से इसके काम तेजी से होने लगे हैं।

समझा जाता है कि प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर ताजपुर में गांधी चौक से लेकर रामापुर महेशपुर स्थित जल जीवन हरियाली पार्क से आगे तक फोरलेन पर निर्बाध गति से काम चल रहे हैं। मालूम हो कि फोरलेन का अधिकांश भाग मोरवा, मोहनपुर एवं शाहपुर पटोरी प्रखंड में पड़ता है। ताजपुर में महज कस्बे आहर एवं रामापुर महेशपुर पंचायत ही फोरलेन के अंतर्गत आता है। ताजपुर में गांधी चौक से सटे दक्षिण चौर में फोरलेन के लिए अधिकृत भूमि की साफ सफाई कराकर मिट्टी भराई शुरू कर दी गई है।

वहीं रामापुर महेशपुर में मिट्टी भराई कर उसे समतल किया जा रहा है। सड़क के ऊपर पुल निर्माण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। लोगों की माने तो फोरलेन बन जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। क्षेत्र की आर्थिक उन्नति में भी यह सहायक सिद्ध होगा। यहां के किसानों को अपने कृषि उत्पाद बाढ़, बख्तियारपुर आदि जगहों को भेजने में काफी सुविधा होगी।

यह भी पढ़े : नये साल में रोसड़ा-दरभंगा NH-532-E के जल्द पूरा होने की उम्मीद, नेपाल तक की यात्रा हो जाएगी सुगम

बख्तियारपुर ताजपुर महासेतु सह फोरलेन शिलान्यास वर्ष 2011 में सीएम द्वारा ताजपुर कालेज मैदान में आयोजित समारोह में किया गया था। पांच वर्षों में यानि वर्ष 2016 तक इसका निर्माण पूरा हो जाना था। परंतु कार्य शिथिलता के कारण निर्माण की रफ्तार बिलकुल ही धीमी रही। बाद में पूरे एक दशक बाद वर्ष 2022 में सीएम के द्वारा रामापुर महेशपुर में कार्य स्थल पर पुन: कार्यारम्भ का उद्घाटन किया गया। एक बार फिर प्रगति यात्रा के दौरान सीएम के आगमन की संभावना जताई रही है। इस कारण इसके निर्माण कार्य में भी तेजी आ गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

16 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

19 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

19 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago