समस्तीपुर :- तापमान में अचानक गिरावट व कनकनी से शहरवासियों को बचाने के लिए शहर में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था शुरू करायी गई है। इससे लोगों को राहत मिल रही है। उन लोगों को अधिक राहत मिल रही है, जो अपने काम से घर से बाहर निकले हुए हैं व देर शाम घर लौटते हैं। ट्रेन व बसों से आने वाले लोगों को भी ठंड से राहत मिलती है। फुटपाथी दुकानदारों को भी लाभ मिल रहा है।
47 वार्डों में नगर निगम ने अलाव जलवाया है। मगरदही घाट, स्टेशन चौक, रामबाबू चौक, पटेल गोलंबर, कर्पूरी बस स्टैंड आदि जगह अलाव जल रहा है। इस संबंध में मेयर अनिता राम ने बताया कि शहर में आठ प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव पहली जनवरी को लगवाया गया है। यह देर रात तक लोगों को राहत देता है। बाकी सार्वजनिक स्थलों पर भी अलाव की व्यवस्था करायी जाएगी।
उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा वैसे स्थलों को अलाव के लिए चुना गया है जहां अधिक लोगों की आबाजाही है। ताकि कनकनी के दुष्प्रभाव से उन्हें बचाया जा सके। मेयर ने बताया कि फिलहाल ऐसे दो दर्जन सार्वजनिक स्थलो को अलाव लगवाने के लिए चुना गया है। इसके आगे भी जरूरत पड़ी या लोगों की डिमांड आएगी तो उनके द्वारा बताए गए स्थलों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…
समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…
बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…