Samastipur

समस्तीपुर के मुख्य चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव, मेयर ने क्या कुछ कहा देखें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक दिक्कत फुटपाथी जीवन जीने वाले गरीब, लाचार व बेसहारा लोग झेलते हैं, जिनके तन पर पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं होते। इस ठंड में रिक्शे व ढेले वालों का अधिकांश समय सड़कों पर कुछ समय घर में बीतती है। ऐसे लोगों का रात काटना मुश्किल रहता है। लेकिन कड़ाके की ठंड से इन लोगों को राहत देने के लिए शहर में कारगर व्यवस्था नहीं दिख रही है। नए साल की शुरुआत में शहर में कुछ प्रमुख चौक चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी जो कुछ घंटे तक ही राहत दे पाई।

एक जनवरी के बाद जैसे ही धूप खिली अलाव की व्यवस्था फिर आगे नहीं हुई। लोगों का कहना है कि सभी वार्डों में इस कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था नगर निगम को करनी चाहिए थी, जो नहीं की जा रही है। कुछ जगहों पर एक दिन अलाव लगा कर बाकी जगहों को छोड़ दिया गया। नगर निगम में केवल खानापूर्ति होती रहती है। मेयर अनिता राम ने बताया कि शहर में सभी सार्वजनिक स्थलों को अलाव के लिए चिन्हित किया गया है। वहां अलाव की व्यवस्था की जाने वाली है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

9 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

13 घंटे ago