Samastipur

सॉकर एकेडमी ने डायमंड क्लब को 2-0 से हराकर पहुँची सुरेंद्र यादव स्मृति महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- स्थानीय आर बी कॉलेज के मैदान में भारत की जनवादी नौजवान सभा के तत्वाधान में चल रहे दिवंगत कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में तीन दिवसीय महिला फूटवॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन डायमंड क्लब एबं वूमेन शॉकर एकेडमी दलसिंहसराय के बीच शुरू हुआ। मैच की शुरुआत से पहले शहीद कामरेड सुरेंद्र प्रसाद यादव की तस्वीर पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही राष्ट्रगान के बाद उपस्थित अतिथियों में एडवा के बिहार राज्याध्यक्ष नीलम देवी, नगर परिसद के पार्षद सुशील सुरेका, किसान नेता रामसेवक राय, DYFI नेता कुंदन पासवान, अर्जुन यादव एवं नरेश दास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

मैच के दौरान 90 मिनट के खेल में दोनों ही टीम ने शानदार खेल प्रदर्शन किया जिसमें शॉकर एकेडमी की खिलाड़ियों में 5 नम्बर जर्सी की खिलाड़ी साक्षी ने पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त पर ला दिया। वहीं 10 नम्बर की जर्सी में सपना यादव ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को फाइनल खेलने के करीब ला दिया। जबकि डायमंड क्लब की टीम अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी। इस प्रकार सॉकर एकेडमी ने 2-0 से बढ़त बनाकर सुरेंद्र यादव स्मृति फुटबॉल कप के फाइनल में अपना जगह बनाया। रेफरी के रूप में मो मुन्ना मुश्ताक एवं लाइन मैन के रूप में राधे श्याम थे। उद्घोषक के रूप में लालू कुमार थे।

मौके पर पर नौजवान सभा के अंचल मंत्री कुंदन पासवान, संजय कुमार, अर्जुन राय, अंचल अध्यक्ष रामबाबू यादव, अखिलेश राय, कुंदन यादव, दयानंद रजक, कौशिक कमल, संजय नाग, रामबालक राय, अखिलेश राय, रविशंकर कुमार, ऋषिकेश, महेंद्र सिंह, नवनीत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago