समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 13 जनवरी को समस्तीपुर में प्रस्तावित प्रगति यात्रा को सफल बनाने की तैयारियों में जिला प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। समस्तीपुर में मुख्यमंत्री विकास कार्य संबंधी कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे। इस बीच मुक्तापुर मोईन के जीर्णोद्धार कार्य का भी सीएम निरीक्षण करेंगे।
बताते चलें कि समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर स्थित मुक्तापुर मोईन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। करीब 60 बीघहा में फैले इस मोईन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जल-जीवन हरियाली के तहत पूरे परिसर को तरह-तरह के पौधों और लाइटों से सजाया जाएगा। नौका विहार, पार्क समेत अन्य सुविधा यहां उपलब्ध होगी। इसके बन जाने के बाद मुक्तापुर और आसपास के इलाकों का तेजी से विकास होगा और इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।
यह स्थल समस्तीपुर मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर तथा कल्याणपुर अंचल से 10 किलोमीटर एंव मुक्तापुर रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है। यहां आने के लिये सड़क मार्ग व रेल मार्ग की भी अच्छी कनेक्टिविटी है व आसपास नाव भी उपलब्ध है। मोईन को पर्यटन स्थल में विकसित होने पर मोईन में मछली पालन में भी कोई नुकसान नहीं होगी। समस्तीपुर जिला मुख्यालय के आसपास इस तरह का कोई भी पार्क उपलब्ध नहीं है। मुक्तापुर मोईन कुल-4 राजस्व ग्रामों में फैला हुआ है, जिसमें वर्तमान में जल जमाव है। चारों मौजो में जल जमाव वाले मोईन क्षेत्र का रकबा लगभग 60 बीघा है जो स्थल पर अमीनों के द्वारा भी चिन्हित कर दिया गया है। इस भूमि के भौगोलिक संरचना के अनुसार चिह्नित भूमि को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की जा सकती है।
मुक्तापुर मोईन के विकास का एक मेगा प्रोजेक्ट टेक-अप किया जा रहा है। यहां की भौगोलिक स्थिति काफी बेहतर है। इसको एक अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएम भी प्रगति यात्रा के दौरान स्थल निरीक्षण के लिए पहुंच सकते हैं।
– अजय तिवारी, अपर समाहर्ता, समस्तीपुर
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…