समस्तीपुर :- मोरवा प्रखंड के बाजितपुर कर्नैल हाईस्कूल के पूर्व एचएम समेत पांच शिक्षकों पर राशि गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज होगी। डीईओ के आदेश के आलोक में स्थापना के डीपीओ ने मोरवा के बीईओ को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है। इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्य में सरकारी नियमों की अवहेलना एवं राशि गबन की मोरवा विधायक से शिकायत की थी।
ग्रामीणों ने विधायक से स्कूल के विकास मद में आयी राशि के गबन की जांच कराने के लिए पहल करने का आग्रह किया था। जिस पर विधायक ने डीईओ को पत्र भेज मामले की जाच कराने के बाद कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। बताया गया है कि विधायक के पत्र के आलोक में डीईओ ने स्थापना डीपीओ कुमार सत्यम के नेतृत्व में जांच टीम गठित की थी। जिसने जांच में पाया कि विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष विधायक रणविजय साहू एवं सचिव उर्मिला देवी को बिना जानकारी दिए एवं बिना अनुमति लिए विद्यालय नवनिर्माण तथा चारदीवारी निर्माण में लगभग 68 लाख रुपए का खर्च किया गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक जनवरी 24 से लेकर कई बार हुई, लेकिन उन बैठकों में भी राशि खर्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई और न आदेश लिया गया। विद्यालय के खाते की राशि निर्माण एजेंसी को स्थानांतरित करने के बजाय विद्यालय के शिक्षक के निजी खाते पर भेज कर खर्च कराया गया। ग्रामीणों ने जांच टीम को बताया कि चारदीवारी निर्माण में लगभग 25 लाख का खर्च दिखाया गया जो लागत राशि से अधिक है।
विधायक की मौजूदगी में हुई जांच में अधिकांश शिकायतों की पुष्टि के बाद कार्रवाई शुरू करने में विलम्ब होतेे देख ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी। हालांकि डीपीओ ने विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। बताया गया है कि डीपीओ ने जांच रिपोर्ट डीईओ को दी थी। जिसके आधार पर डीईओ ने प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। तब डीपीओ ने बीईओ को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीपीओ ने जिन शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुशंसा की है उसमें विद्यालय से छह महीने पूर्व अवकाश ग्रहण करने वाले प्रधानाचार्य तरुण कुमार झा के अलावे विशिष्ट विकास कुमार झा, अमरेन्द्र कुमार, राजीव कुमार, चंदन कुमार शामिल हैं।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…