Samastipur

SDPO कार्यालय के रीडर को SP ने किया लाइन हाजिर, पाॅस्को मामले में अभियुक्त से साठगांठ कर गलत रिपोर्ट तैयार करने का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : एसपी अशोक मिश्रा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 कार्यालय के रीडर सह टंकक सअनि रंजीत कुमार पांडेय पर कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस उप-महानिरीक्षक के आदेश पर एसपी ने किया है। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ गलत कार्य किया गया था। इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।

इस बीच सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में तैनात रीडर रंजीत कुमार पांडे द्वारा अभियुक्त से मिली भगत कर मामले की लीपापोती व झूठा साक्ष्य एकत्रित करने और पाॅस्को जैसे गंभीर अपराध में न्याय का गला घोंटने संबंधित शिकायत पुलिस उप-महानिरीक्षक से पीड़ित नाबालिग के पिता ने की थी। इसके बाद उक्त रीडर पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने उसे लाइन हाजिर करने का जिलादेश जारी किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

4 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago