समस्तीपुर/मोहनपुर :- मध्य विद्यालय सरारी में स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में हंगामा व पथराव के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को दोनों विद्यालयों में ताला लटका रहा। प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र राम ने बताया कि वे और प्रीति कुमारी नाम की शिक्षिका एक पुराने मुकदमे की तारीख पर जिला आये हुए हैं। वहीं अन्य शिक्षक-शिक्षिका विद्यालय की समस्या को लेकर बीआरसी गये हुये हैं।
बीईओ अजीत कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा पथराव की घटना की जांच कर ली गयी है और प्रीति कुमारी नाम की विद्यालय अध्यापक पर विभागीय कारवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रीति कुमारी ने ही कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों को उकसाया था। इधर विद्यालय के आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय के लेखापाल अवधेश कुमार सहनी और आदेशपाल यदुनाथ राय ने विद्यालय अध्यापक प्रीति कुमारी के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुये पीटा था।
बच्चों द्वारा यह जानकारी अभिभावकों को दिये जाने पर अभिभावक आक्रोशित हो गये थे। आक्रोशित अभिभावक और बच्चों ने मिलकर कस्तूरबा विद्यालय पर पत्थराबजी कर लेखापाल अवधेश सहनी की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। दूसरी ओर प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र राम ने कहा है कि इस मामले को लेकर रविवार को अभिभावक, शिक्षक और पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक होने वाली है। शिक्षकों और कर्मी के बीच के विवादों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चैपट हो चुकी है। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के बालिकाओं को भी भगा दिया गया है।
मध्य विद्यालय सरारी स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में हंगामा व पथराव मामले में बीईओ की जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एचएम धर्मेन्द्र राम व शिक्षिका प्रीति कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी स्थापना डीपीओ सत्यम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि स्कूल में हंगामा व पथराव मामले की डीईओ के आदेश के आलोक में बीईओ से जांच करायी गयी, जिसके बाद दोनों को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में ताड़फोड़ से हुई क्षति का आंकलन भी कराया जा रहा है।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…