Samastipur

समस्तीपुर: रोड़ेबाजी के दूसरे दिन भी विद्यालय में लटका रहा ताला, हेडमास्टर धर्मेन्द्र व शिक्षिका प्रीति को किया गया निलंबित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- मध्य विद्यालय सरारी में स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में हंगामा व पथराव के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को दोनों विद्यालयों में ताला लटका रहा। प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र राम ने बताया कि वे और प्रीति कुमारी नाम की शिक्षिका एक पुराने मुकदमे की तारीख पर जिला आये हुए हैं। वहीं अन्य शिक्षक-शिक्षिका विद्यालय की समस्या को लेकर बीआरसी गये हुये हैं।

बीईओ अजीत कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा पथराव की घटना की जांच कर ली गयी है और प्रीति कुमारी नाम की विद्यालय अध्यापक पर विभागीय कारवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रीति कुमारी ने ही कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों को उकसाया था। इधर विद्यालय के आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय के लेखापाल अवधेश कुमार सहनी और आदेशपाल यदुनाथ राय ने विद्यालय अध्यापक प्रीति कुमारी के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुये पीटा था।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर के इस स्कूल में जमकर हंगामा व तोड़फोड़, ग्रामीणों ने शिक्षिकाओं पर छात्र-छात्राओं को भड़काने का लगाया आरोप

बच्चों द्वारा यह जानकारी अभिभावकों को दिये जाने पर अभिभावक आक्रोशित हो गये थे। आक्रोशित अभिभावक और बच्चों ने मिलकर कस्तूरबा विद्यालय पर पत्थराबजी कर लेखापाल अवधेश सहनी की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। दूसरी ओर प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र राम ने कहा है कि इस मामले को लेकर रविवार को अभिभावक, शिक्षक और पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक होने वाली है। शिक्षकों और कर्मी के बीच के विवादों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चैपट हो चुकी है। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के बालिकाओं को भी भगा दिया गया है।

एचचएम धर्मेन्द्र व शिक्षिका प्रीति निलंबित :

मध्य विद्यालय सरारी स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में हंगामा व पथराव मामले में बीईओ की जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एचएम धर्मेन्द्र राम व शिक्षिका प्रीति कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी स्थापना डीपीओ सत्यम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि स्कूल में हंगामा व पथराव मामले की डीईओ के आदेश के आलोक में बीईओ से जांच करायी गयी, जिसके बाद दोनों को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में ताड़फोड़ से हुई क्षति का आंकलन भी कराया जा रहा है।

DPO ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

9 घंटे ago