Samastipur

मेडिकल स्टोर से चोरी मामले में पूरे 2 लाख नगद बरामद; पत्नी और सास गिरफ्तार, फरार हुए आरोपी कर्मी की तलाश में पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित शंकर ड्रग एजेंसी नामक दवा दुकान में सोमवार की रात दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने नगद रूपये व दवा की चोरी कर ली थी। इस मामले में दवा दुकान के मालिक कृष्ण कुमार मिश्र ने बुधवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें उन्होंने बताया कि उनके दुकान से दो लाख रुपये नगद और कुछ दवा की चोरी हुई है।

इस मामले में उन्होंने दुकान के ही एक कर्मी राम शंकर कुमार जो पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली का रहने वाला है उसको आरोपित किया। इससे पहले ही नगर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी कर्मियों से पूछताछ के बाद शक के आधार पर राम शंकर कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। हालांकि इस दौरान तक पीड़ित दुकानदार की तरफ से कोई भी आवेदन नहीं मिला था।

इसके बाद मंगलवार की रात ही पुलिस के द्वारा कारवाई तेज करते हुए आरोपी युवक राम शंकर कुमार को लेकर उसके घर छानबीन के लिए पहुंची, जहां राम शंकर के घर से पुलिस ने चोरी की पूरी रकम दो लाख रुपये नगद बरामद भी कर लिया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी राम शंकर कुमार वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक राम शंकर की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर थाने ले आयी।

इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार का बताना है की दवा दुकानदार के द्वारा चोरी से संबंधित प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के घर से चोरी की पूरी रकम दो लाख रुपये नगद भी बरामद कर लिया है। वहीं उसकी पत्नी और सास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा आरोपी युवक राम शंकर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोमवार की रात हुई थी चोरी की वारदात :

ताजपुर रोड स्थित शंकर ड्रग एजेंसी से सोमवार की रात चोरों ने नगद व दवा की चोरी कर ली थी। दुकानदार को इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह हुई, जब वह अपनी दुकान को खोलने के लिए पहुंचे। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना गर थाने की पुलिस को दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

7 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago