Samastipur

समस्तीपुर में CM नीतीश की प्रगति यात्रा को लेकर DM ने 9 कोषांग गठित किया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- सीएम की 13 जनवरी को संभावित प्रगति यात्रा को लेकर की सफलता के लिए शुक्रवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने नौ कोषांगों का गठन किया। इसमें स्टॉल कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी को बनाया गया है। जबकि इसके नोडल पदाधिकारी आशुतोष आनंद निदेशक डीआरडीए को बनाया गया है। योजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास कोषांग के वरीय पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन को बनाया गया है जबकि संजीव कुमार कापर जिला भू अर्जन पदाधिकारी इसके नोडल पदाधिकारी है।

भ्रमण/निरीक्षण/शिलान्यास कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी जबकि नोडल पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल जिला पंचायत राज अधिकारी समस्तीपुर को बनाया गया है। मुख्यमंत्री के द्वारा मुक्तापुर आरओबी शिलान्यास को लेकर गठित कोषांग के वरीय पदाधिकारी शशिकांत पासवान अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण तथा नोडल पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल जिला परिवहन पदाधिकारी को बनाया गया है।

विधि व्यवस्था कोषांग के वरीय पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी अपर समाहर्ता जबकि नोडल पदाधिकारी महमूद आलम विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा को बनाया गया है। प्रतिवेदन कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता एवं नोडल विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा को बनाया गया है।

समीक्षा बैठक प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी कुमार देवेंद्र प्रोज्ज्वल नगर आयुक्त नगर निगम समस्तीपुर जबकि नोडल पदाधिकारी, विजय कुमार बंदोबस्त पदाधिकारी एवं श्री रजनीश कुमार राय नजारत उप समाहर्ता समस्तीपुर को बनाया गया है। भोजन /अल्पाहार/ पेयजल आदि प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता जबकि नोडल पदाधिकारी नजारत उप समाहर्ता समस्तीपुर है। हेलीपैड निर्माण कोषांग के वरीय पदाधिकारी एसी एवं नोडल पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल है। जबकि आईडी निर्गत कोषांग के नोडल पदाधिकारी सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

4 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

18 घंटे ago