Samastipur

समस्तीपुर में भू-माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर तैयारी में जुटी पुलिस, मुफस्सिल व नगर थाना इलाके में भू-माफिया के राज को ध्वस्त करना चुनौती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में भू-माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर पुलिस तैयारी में जुटी हुई है। विगत दिनों लगातार घटित अपराधिक वारदातों में घटना के पीछे कहीं न कहीं जमीनी विवाद की बात सामने आयी है। घटनाओं की समीक्षा के बाद पुलिस कप्तान ने सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश देते हुए इन माफियाओं पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। पुलिस इन माफियाओं पर अंकुश लगाने की तैयारी में जुट गई है। ताकि, जिले में शांतिपूर्ण माहौल कायम किया जा सके। बताया गया कि सभी थाना में मौजूद जमीन माफियाओं को चिह्नित करने व उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस अब इन भू माफिया पर केस दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी।

जिले में कुछ खास लोगों द्वारा जबरन जमीन के मामलों में हस्तक्षेप कर उसमें निजी स्वार्थ के चलते विवाद उत्पन्न करने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। शहर से लेकर गांव तक इस समस्या से लोग त्रस्त हो कोर्ट कचहरी से लेकर थाना तक के चक्कर काट रहे। इतना ही नहीं जमीन के लालच में आपराधिक घटनाएं भी घटित हो रही है। इन सभी पहलुओं को देखते ही अब जिला पुलिस इन माफियाओं पर नकेल कसने की जद्दोजहद में जुटी है।

मुफस्सिल व नगर इलाके में बेकाबू हालात :

मुफस्सिल व नगर थाना इलाके में इन दिनों भू माफिया का राज स्थापित हो गया है। अधिकांश मामलों में कुछ चिह्नित चेहरे सामने आते रहते हैं। इस समस्या को देखते हुए दोनों थानों में अब नए थानाध्यक्ष की तैनाती की गई है। थानाध्यक्षों को इन माफियाओं पर नकेल कसने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गत दिनों नगर थाना के एक कारोबारी की हत्या मामले में भी जमीन की बात सामने आयी। हालांकि, पुलिस फिलहाल इस मामले में छानबीन कर रही है। इसके अलावा जमीन को लेकर आए दिन मारपीट व अन्य तरह की घटनाएं सामने आती है।

बाइट :

भू माफियाओं पर कार्रवाई किए जाने को लेकर सभी थानाध्यक्षों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। ऐसे लोगों को चिह्नित करने व जमीनी विवाद में इनकी संलिप्तता होने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

-अशोक मिश्रा, एसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

6 मिनट ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

43 मिनट ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

1 घंटा ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

6 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

10 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

11 घंटे ago