Samastipur

समस्तीपुर मगरदही घाट के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक धराया, जेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने शहर के मगरदही घाट के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बदमाश को 1.76 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान मगरदही घाट निवासी कुशेश्वर राय के पुत्र संजय कुमार राय के रूप में की गई है। इसको लेकर नगर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद कानूनी प्रक्रिया कर उसे जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मगरदही घाट इलाके में नशे का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है और कई युवक सक्रिय रूप से इससे जुड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। इसको लेकर नगर थाना अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

7 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

11 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

16 घंटे ago