Samastipur

समस्तीपुर के अमरजीत को राष्ट्रीय युवा प्रेरणा पुरस्कार 2025 से दिल्ली में किया गया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- राष्ट्रीय पराक्रम दिवस पर दिल्ली में ‘द उम्मीद’ संस्था के संस्थापक अमरजीत को राष्ट्रीय युवा प्रेरणा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। राजधानी दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार और भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों और प्रांतों के 40 युवा को सम्मानित किया गया, जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की राह पर चलकर देश सेवा और राष्ट्र प्रेम की भावना से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैंं।

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर सबसे कम आयु में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं बेहतर नेतृत्व क्षमता के लिए बिहार के समस्तीपुर जिला के राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के पूर्ववर्ती कैडेट्स के संचालित सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ के संस्थापक अमरजीत कुमार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम जाजू (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा) ने राष्ट्रीय युवा प्रेरणा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। जिसका चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया था।

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह ‘द उम्मीद’ एडवाइजरी बोर्ड मेंबर प्रो. महेश कुमार चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा से वंचित अनाथ एवं असहाय बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, पाठ्य सामग्री, वस्त्र आदि देकर कर राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करना भी पराक्रम है। ‘द उम्मीद’ के सभी सदस्यों द्वारा इस कार्य को सफलतापूर्वक किया जा रहा है। यह प्रासंगिक एवं सराहनीय कार्य है। जिसका परिणाम है राष्ट्रीय युवा प्रेरणा सम्मान मिला है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago