समस्तीपुर : भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह में इस बार 24 जनवरी को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अलावा बिहार के राज्यपाल आरीफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल लेंगे। समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में कार्यक्रम के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना के साथ ही कर्पूरी परिचर्चा का भी आयोजन किया गया है। परिचर्चा के दौरान उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री करीब 1 घंटे तक यहां समय व्यतीत करेंगे। कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने के बाद यह पहली जयंती समारोह है इस जयंती समारोह में उपराष्ट्रपति भी शामिल हो रहे हैं। यह पहला मौका है जब कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह में उपराष्ट्रपति शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। तीनों मुख्य अतिथियों के लिए अलग से हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास स्थित गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम स्थल के पास ही हेलीपैड का निर्माण किया गया है। रामनाथ ठाकुर ने बताया कि तीनों अतिथि सर्वधर्म प्रार्थना के अलावा कर्पूरी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करेंगे और कर्पूरी परिचर्चा में शामिल होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन झोपड़ी में गुजरा था। वह जिस प्रकार की झोपड़ी में रहते थे ठीक उसी प्रकार की झोपड़ी का निर्माण कॉलेज परिसर में किया जा रहा है। जिसमें आटा पीसने वाला जाता, के साथ ही कच्ची नाली, दरवाजा आदि प्रतीक के रूप में बनाया जा रहा है। बताया गया कि इस झोपड़ी को देखने के लिए उपराष्ट्रपति से लेकर तीनों अतिथि आएंगे। इस झोपड़ी को बनाने के पीछे का उद्देश्य है कि लोग यह जान सकें कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन कितना सादा था। वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी अपना घर नहीं बना पाए थे और झोपड़ी में ही उनका जीवन गुजरा। हालांकि जिस स्थल पर पूर्व में उनकी झोपड़ी थी, वहां पर अब कर्पूरी स्मृति भवन का निर्माण किया जा चुका है।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…