Samastipur

समस्तीपुर में कड़ाके की ठंड व शीतलहर से मवेशी भी प्रभावित, कम हुआ दूध का उत्पादन 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- कड़ाके की ठंड व शीतलहर से मवेशी भी प्रभावित है। मवेशी पालकों को अपने दुधारू मवेशियों का बीमार पड़ने व दूध कम होने की चिंता सता रही है। जिला गव्य विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार की मानें तो जिले में सामान्य दिनों में मिथिला डेयरी व अन्य डेयरियों से औसतन साढ़े दस लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है। अभी इस कड़ाके की ठंड में दूध का उपादन तकरीबन डेढ़ लाख लीटर दूध कम होने की संभावना है। हर जगह से पूरा डाटा मिलने के बाद स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।

पशुपालक राजकुमार राय, भुवनेश्वर यादव, चंदन राय, नंदन कुमार यादव ने बताया कि अभी दूध का उत्पादन पर बहुत कम असर पड़ा है। लगातार ठंड पड़ने व धूप नहीं निकलने पर परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में पशुओं को ठंड लगने पर वह बीमार हो सकता है। उन्हें ठंड से बचाना ही कारगर है।

पशु चिकित्सक प्रेमशंकर राय ने बताया कि ठंड से पशुओं को बचाने के लिए कारगर उपाय करना चाहिए। उन्हें खास कर अपने दुधारू मवेशियों को मिनरल मिक्सचर व संतुलित भोजन देना चाहिए। साफ पानी पिलाएं। खुली जगह में कम रखें। ढंड बढ़ने पर उन्हें ढंक कर उनके घर में ही रखें। अलाव भी जलाएं। हरा चारा के साथ सूखा चारा भी उन्हें दें। उनके पास साफ सफाई की व्यवस्था सही रहे। पशु चिकित्सक से सलाह लेकर रोग निरोधी टीका उन्हें लगाएं। कोशिश करें भोजन में उन्हें गुड़ दें ताकि उनका शरीर गर्म रहे। हालांकि ठंड को लेकर जिला पशुपालन अधिकारी के स्तर से अभी तक कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago