Samastipur

गणतंत्र दिवस पर समस्तीपुर के होली मिशन हाई स्कूल में संस्थापिका विभा देवी के द्वारा किया गया ध्वजारोहण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- गणतंत्र दिवस के अवसर पर होली मिशन हाई स्कूल के चारो शाखाओं मोहनपुर, काशीपुर, सतमलपुर एवं दलसिंहसराय में रंगीन फताकों, बैलूनों तथा हाउस ड्रेस, स्कूल एवं मिल्ट्रिी ड्रेस से सुसज्जित विद्यालय के विशाल प्रांगण में संस्था के सचिव सह संस्थापिका विभा देवी के द्वारा सभी की गरिमामयी उपस्थिति में तिरंगा को फहराकर भारत के राष्ट्रीय पर्व को 76वें गणतंत्र दिवस को मनाया गया।

झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रीय गान के पश्चात् विद्यालय के बच्चे/बच्चियों द्वारा परेड मार्च, तिरंगे को सलामी, भाव-नृत्य, संगीत गायन, पेटरिओटिक डांस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। मौके पर विद्यालय के माननीय निदेशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, उप-प्राचार्या अपराजिता पाण्डेय, शिक्षाविद डॉ. अनिल कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ. एस के अहमद, डॉ. प्रमोद कुमार, वरीय शिक्षक प्रभुनाथ लाल कर्ण आदि उपस्थित थे।

अपने आतिथ्य अभिव्यक्ति में डॉ. अनिल कुमार के द्वारा भारतीय संविधान निर्माण में भारतीय विभूतियों के योगदानों से परिचित करवाकर गणतंत्र दिवस की महत्ता पर विशेष संदेश सराहनीय रहा। अंत में विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन ने सभी सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक, सांस्कृति एवं संवैधानिक विरासत को बिना किसी भेद-भाव के एवं आपसी प्रेम एवं सौहार्द से संवर्द्धन करने पर बल दिया। अंत में उन्होंने सबों से आह्वान किया कि बहुत बड़ी कीमत पर प्राप्त इस भारतीय गणराज्य को बचाए रखने के लिए हमारा प्रत्येक कदम राष्ट्र की उन्नति की ओर ही अग्रसर होना चाहिए। संपूर्ण कार्यक्रम की उद्घोणा रौशन कुमार के द्वारा की गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago