Samastipur

समस्तीपुर में तिरंगा वाला आम का पौधा बांटकर गणतंत्र दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया अनोखा संदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- ऑक्सीजन मैन के नाम से चर्चित ग्लोबल एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट चेंज लीडर सह पर्यावरण सांसद राजेश कुमार सुमन ने कहा कि ग्रीन पाठशाला बीएसएस क्लब में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत भारत माता को पर्यावरण प्रदूषण रूपी समस्या से आजाद कराने के लिए हरित प्रसाद के रूप में 500 तिरंगा वाला आम का पौधा बच्चों के बीच बांटकर पर्यावरण संरक्षण का अनोखी पहल किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि तिरंगा वाला पौधा से देशवासियों को हमेशा शुद्ध प्राणवायु, लकड़ी और छाया प्राप्त होता रहेगा। इससे देशवासियों की आयु लंबी होगी। इसके बाद रोसड़ा शहर के विभिन्न मोहल्लों में गंगा समिति, जिला प्रशासन और बीएसएस क्लब के सौजन्य से हरित सत्याग्रह पदयात्रा निकाला गया।

पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, नमामि गंगे के परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र लादा के निदेशक डॉ. सुनीता कुशवाहा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया, ऑक्सीजन मैन राजेश कुमार सुमन एवं समाजसेवी रतन बिहारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, पदयात्रा करीब 6 किमी लंबी निकाली गई थी। सभी पदयात्री के हाथों में तिरंगा वाला आम का पौधा, राष्ट्र ध्वज और सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन को लेकर कपड़े की थैली।इस दौरान हजारों की संख्या में कपड़े की थैली और अमरूद का पौधा भी बांटा गया। पदयात्री सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाओ देश बचाओ, सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाएं हम, जल बचाओ जीवन बचाओ का गगन भेदी नारा भी लगा रहे थे।

पदयात्रा में शामिल यात्रियों ने थाना परिसर गौशाला परिसर में तिरंगा वाला आम का पौधरोपण भी किया। इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया ने कहा कि ऑक्सीजन मैन राजेश कुमार सुमन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेरणा लेना चाहिए। अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर नरेंद्र मोदी के द्वारा लाल किला के प्राचीर से ध्वजारोहण के साथ तिरंगा वाला पौधरोपण किया जाना चाहिए और देशवासियों से अनुरोध किया जाना चाहिए।  पदयात्रा में ग्लोबल एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट चेंज लीडर सतीश कुमार, राम चरित्र महतो, नीतीश कुमार, बसंत कुमार, विभा कुमारी, जुली कुमारी, ऋषि कुमार, अनुकृति सुमन, प्रकृति सुमन, आर्यन राज सहित हजारों लोग शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

6 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

8 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

14 घंटे ago