Samastipur

अधिक राजस्व आमदनी वाला हसनपुर जंक्शन लगातार हो रहा उपेक्षित, पटना जाने के लिए ट्रेन सेवा की लगातार हो रही मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना जाने के लिए हसनपुर रेलवे जंक्शन से डायरेक्ट रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। कारण यह कि भाया हसनपुर होते हुए राजधानी पटना तक के लिए कोई भी मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा है। पटना जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को समस्तीपुर या फिर खगड़िया जाकर ट्रेन की सवारी करनी पड़ती है। हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के लोग सड़क मार्ग या रेल मार्ग से समस्तीपुर या खगड़िया पहुंचते हैं। फिर वहां से ट्रेन की सवारी कर राजधानी पटना पहुंच पाते हैं। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह समस्या हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के अलावा समीपवर्ती बिथान प्रखंड व समीपवर्ती बेगूसराय जिला के गढ़पुरा प्रखंड के लोगों की भी है। बताया जाता है कि इन प्रखंडों के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के लिए व आमलोगों को न्यायालय प्रक्रिया के लिए पटना आना-जाना लगा रहता है। हालांकि रोसड़ा से सड़क मार्ग से बस के सहारे पटना जाने की सुविधा है। लेकिन इस दौरान अधिक समय व अधिक दूरी तय करना पड़ता है।

राजधानी पटना के लिए परिचालित एक्सप्रेस ट्रेनों को भाया हसनपुर होते हुए चलाए जाने की मांग पिछले कई सालों से उठ रही है। विधानसभा से लेकर लोकसभा में भी इस समस्या को उठाया जा चुका है। लेकिन समस्या समाधान के लिए फिलहाल कहीं से कोई पहल नहीं किया जा रहा है। इससे आमलोगों में निराशा है। एक सप्ताह पहले भी खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा के हसनपुर आगमन पर क्षेत्र के लोगों ने भाया हसनपुर जंक्शन होते हुए राजधानी पटना तक एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन की मांग को लेकर पत्र सौंपा। सांसद ने मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। अब क्षेत्र के लोगों को इस बात का इंतजार है कि कब हसनपुर जंक्शन से होकर पटना के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को समस्तीपुर या खगड़िया पहुंच कर ट्रेन नहीं पकड़नी पड़े।

अधिक राजस्व आमदनी वाला जंक्शन है हसनपुर :

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रेलवे जंक्शन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है। जबकि रेलवे स्टेशन से जंक्शन में परिणत इस रेलवे जंक्शन की गिनती अधिक राजस्व आमदनी देने वाले जंक्शन में होती है। यहां प्रतिदिन 5500 से 6000 यात्री टिकटों की बुकिंग होती है। जबकि हसनपुर रेलवे जंक्शन की अपेक्षा कम राजस्व आमदनी वाले रोसड़ा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है। उदाहरण स्वरुप देश की राजधानी दिल्ली जाने के लिए न्यू-जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव खगड़िया के बाद रोसड़ा व समस्तीपुर में ही होता है। हसनपुर रेलवे जंक्शन पर इस एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

11 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

16 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

17 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

18 घंटे ago