Samastipur

समस्तीपुर गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर सेमिनार का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. जीसी कर्ण, श्री रामचंद्र सेवा सदन के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरएम. तुगनायत, प्रो. शिव रामा कृष्णा, नारायण इन्फो समस्तीपुर के निदेशक कुणाल कुमार और राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के स्वास्थ्य प्रबंधक अंजनी आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का आशय भावनात्मक मानसिक तथा सामाजिक संपन्नता से लिया जाता है। यह मनुष्य के सोचने, समझने, महसूस करने और कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करता है। मानसिक विकार में अवसाद दुनिया भर में सबसे बड़ी समस्या है। भारत का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा इससे ग्रसित है।

अधीक्षक डॉ. जीसी कर्ण ने भी मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल से हम जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं और समाज में एक सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने में कई कारक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन कारकों में समाज और परिवार की भी अहम भूमिका होती है।

नारायणम इन्फो ऑनलाइन के निदेशक कुणाल कुमार ने भी इस विषय पर अपने विचार साझा किये और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उपायों पर बात की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेमिनारों का आयोजन समय की आवश्यकता है, ताकि हम मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों को तोड़ सकें और एक स्वस्थ समाज की ओर अग्रसर हो सकें। इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक और दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

29 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

7 घंटे ago