Samastipur

दलसिंहसराय में राम जानकी ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की मूर्ति की चोरी, 20 लाख से अधिक मूल्य की बताई जा रही है मूर्तियां

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर में अज्ञात चोरों ने भगवान को ही अपना निशाना बनाया है। जहां चोरों ने राम जानकी ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की मूर्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गद्दों बाजितपुर गांव का है। अज्ञात चोरों ने ठाकुरबाड़ी से राम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की बनी मूर्ति की चोरी कर फरार हो गए। चोरी की गई मूर्तियां 70 साल से ज्यादा पुरानी बताई जा रही है। मूर्तियों की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है।

घटना के सबंध में ठाकुबड़ी के पुजारी जितेंद्र कुमार झा का बताना है कि प्रतिदिन की तरह वो ठाकुरबाड़ी में पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा खुला था और मूर्तिया अपने स्थान से गायब थी। जिसके बाद पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी हुई है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

6 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

7 घंटे ago