Samastipur

CM के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात थी पुलिस, SDO व ASP ने खुद संभाल रखा था मोर्चा, मुख्य सड़कों पर फंसीं दिखी गाड़ियां

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा पर समस्तीपुर में होने वाले आगमन को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी। शहर में वाहनों के परिचालन के लिए रूट भी बदल दिया गया था। शहर में जिस रूट से सीएम के काफिले को गुजरना था उसकी साफ सफाई भी बेहतर तरीके से की गयी थी। सभी सुबह ही सड़कों की सफाई करा चूना का छिड़काव कर दिया गया था। इसके अलावा सभी चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी।

इसके अलावा जगह जगह सड़कों पर बैरियर भी लगाये गये थे। ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के समय कोई वाहन सड़क पर नहीं जा सके। इससे मुक्तापुर रेल गुमटी से लेकर कलेक्ट्रेट तक सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समय कम संख्या में वाहनों का आवागमन हुआ। पटेल गोलंबर से लेकर मुक्तापुर रेल गुमटी के अलावा शेखोपुर, मुक्तापुर मोईन, वासुदेवपुर आदि जगह जाने वाले रास्तों में चप्पे चप्पे में पुलिस के महिला व पुरूष जवानों की तैनाती की गयी थी।

बीच-बीच में सुरक्षा के लिए विशेष रूप से तैनात पुलिस के अधिकारी उसकी निगरानी भी करने में जुटे हुए थे। उन्हें जैसे ही कोई कमी नजर आती थी तुरंत उसे दुरूस्त कराने में लग जाते थे। इसके साथ ही सुरक्षा में किसी तरह की कमी या चूक होने पर गंभीर भुगतने की चेतावनी देना नहीं भूलते थे। इससे सभी जगह तैनात पुलिस कर्मी अपनी अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह मुस्तैद थे। एसडीओ दिलीप कुमार व एएसपी संजजय कुमार पांडेय खुद ही घुम-घुमकर माइक लेकर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश भी दे रहे थे। कार्यक्रम स्थलों पर भी वरीय पुलिस पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर गहन नजर रखे हुए थे।

प्रगति यात्रा के बाद मुख्य सड़कों पर फंसीं गाड़ियां :

सीएम के प्रगति यात्रा के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। मगरदही घाट से मुक्तापुर और मथुरापुर से लेकर इलामासनगर रोड तक लंबा व भीषण जाम लग गया था। जाम इतना विकराल हो गया था कि वाहन एक इंच भी सरक नहीं रहे थे। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को पैदल ही जाने को मजबूर होना पड़ा। वहीं समाहरनालय के सामने से लोगों को पैदल जाने की मनाही थी। सीएम के पटेल मैदान में बने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर में बैठकर चले जाने के बाद ट्रैफिक को छोड़ा गया। हालांकि इसके बाद भी इसके सुचारु रूप से ठीक होने में घंटों का समय लग गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

2 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

2 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

3 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

12 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

12 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

12 घंटे ago