समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सिहमा गांव से युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सिहमा गांव निवासी चंद्रबली यादव के पुत्र विजय कुमार उर्फ बबली के रूप में की गई। बताते चलें कि लगभग 25 दिन पूर्व सिहमा गांव में ताश का खेल देख रहे युवक बिट्टू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
इसमें मृतक के परिजनों ने अपने गांव के ही गोतिया को आपसी रंजिश की वजह से हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें गांव के ही लोग को नामजद अभियुक्त बनाया था। इसमें स्थानीय पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी, परन्तु कामयाबी नहीं मिल रही थी। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि बिटटू कुमार हत्या कांड के अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार 25 दिनों से अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही थी। परंतु कामयाबी नहीं मिल रही थी। आखिर मंगलवार को देर रात वह गिरफ्त में आ गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…
समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…
बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…
समस्तीपुर : देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही साइबर ठगी की राशि बिहार में…