समस्तीपुर :- कलेक्ट्रेट के समीप गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बिजली विभाग का एक क्रेन पलट गया। इससे क्रेन का चालक जख्मी हो गया, वहीं एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे से काफी देर तक कलेक्ट्रेट के गेट के पास अफरा-तफरी मची रही। बताया गया है कि बिजली विभाग का क्रेन पेड़ की छंटाई करने के दौरान असंतुलित होकर पलट गया। जख्मी चालक की पहचान मो. साबिर के रूप में हुई है। गंभीर रूप से जख्मी चालक को लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में कलेक्ट्रेट के गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बिजली विभाग द्वारा तार की मरम्मत और पेड़ों की छटाई कराया जा रहा था। उसी दौरानप क्रेन असंतुलित होकर पलट गया। देर शाम खबर लिखे जाने तक क्रेन कलेक्ट्रेट के बाहर पलटा हुआ था, उसे हटाने की प्रक्रिया में बिजली कर्मी लगे हुए थे।
इधर, आपातकालीन बिजली की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गयी। जिससे कलेक्ट्रेट, प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों के आवास, कोर्ट कैंपस, सदर अस्पताल, काशीपुर, तिरहुत एकेडमी रोड, बारहपत्थर, ताजपुर रोड समेत कई इलाकों की बिजली गायब रही। सदर अस्पताल में सीटी स्र्कैन व एक्स-रे कराने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि बिजली के टूटे तार की मरम्मत करा दी गयी है। शाम छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति चालू कर दी गयी।
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…