Samastipur

समस्तीपुर के बहुचर्चित भोला टॉकीज गुमटी पर भी ROB का शिलान्यास करेंगे CM नीतीश, कब तक बनकर होगा तैयार ?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर समस्तीपुर कर्पूरीग्राम के बीच स्थित भोला टॉकिज गुमती 53ए पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरओबी निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर Samastipur Town Media ने जब बिहार पुल निगम के कार्यपालक अभियंता रूपनारायण शर्मा से बातचीत की तो उन्होंने ने भी पुष्टि करते हुए कहा है कि 13 जनवरी को सीएम एक साथ भोला टॉकीज गुमटी और मुक्तापुर गुमटी पर आरओबी का शिलान्यास करेंगे।

बता दें कि लंबे समय से भोला टॉकीज गुमटी और मुक्तापुर गुमटी पर आरओबी निर्माण को लेकर शहरवासियों की मांग रही है। सीएम के प्रगति यात्रा के दौरान दोनों गुमटी पर आरओबी निर्माण के शिलान्यास की खबर मिलते ही शहरवासियों के चेहरे पर खुशी देखी गई है। हालांकि इसे कब तक पूरा किया जाना है इसको लेकर बिहार पुल निगम के कार्यपालक अभियंता ने कोई निर्धारित तय समय-सीमा नहीं बताया।

गुमटी पर दिन भर लगा रहता है जाम :

ताजपुर रोड में जाम की बड़ी समस्या है। स्टेशन के नजदीक एवं डबल लाइन होने के कारण कुछ ही देर के अंतराल पर 24 घंटे ट्रेनों का आना जाना लगा रहता है। जिसके कारण हर पंद्रह से बीस मिनट के अंतराल पर रेलवे गुमती को बंद होती रहती है। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कभी-कभी तो आधा घंटा से लेकर एक घंटे तक गुमती बंद रहती है। ऐसी स्थिति में मरीजों एवं आवश्यक कार्यों से निकले लोग भी इसमें फंसे रहते हैं।

गुमती खाली होने से पहले फिर होता बंद :

गुमती की स्थिति ऐसी है कि एक ट्रेन के गुजरने के लिए गेट को बंद किया जाता है। समस्तीपुर भाया पूसा मुजफ्फरपुर का मुख्य मार्ग होने के कारण लंबा जाम लग जाता है। ट्रेन के गुजरने के बाद जैसे ही गुमती खोल कर लोगों को निकाला जाता है। भीड़ पूरी तरह खाली भी नहीं होता है, इसी दौरान दूसरी ट्रेन के आने की सूचना गेट मैन को मिलती है। जिसके कारण फिर से गेट बंद हो जाता है। कई बार भीड़ के कारण ट्रेन को ही आउटर सिग्नल पर रोक दी जाती है।

Shorts Video :

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago