Samastipur

बाजार समिति में गल्ला व्यवसायी से लूट मामले में तीन बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार, मथुरापुर थानाध्यक्ष व उनकी टीम को किया जाएगा सम्मानित 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मथुरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के समीप विगत 6 जनवरी को महामाया किराना स्टोर में हुए लूटपाट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। घटना में शामिल 3 अपराधियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से हथियार व लूट की राशि भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा वार्ड-38 निवासी स्व. राजदेव सहनी के पुत्र सुनील सहनी, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वाला मलिकाना वार्ड-47 निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र मिथलेश कुमार उर्फ लालू, व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियाँ सूर्यकंठ वार्ड-47 निवासी राज कुमार महतो के पुत्र रजनीश कुमार उर्फ ज्योति के रूप में की गई है। इन सभी के पास से दो देसी पिस्टल मैगजीन के साथ, एक देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस 7.65 एमएम, 1 जिंदा कारतूस 9 एमएम , 3 हजार 740 रूपये नगद व तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए है।

सोमवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 संजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 6 जनवरी मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति रोड में एक गल्ला दुकान पर पहुंचे पांच अज्ञात बदमाशों के द्वारा घुसकर वहां 75 हजार रुपये नगद और 75 हजार रुपये के चैन लूटने की घटना की गई थी। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू किया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि रविवार की को पुनः सभी बदमाश किसी अन्य लूट की घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं। इसके बाद मथुरापुर थानाध्यक्ष के द्वारा मन्नीपुर मलदही रोड में चैती दुर्गा स्थान के पास घेराबंदी कर छापेमारी करते हुए तीन बदमाशों को हथियार व लूट की राशि के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है। वहीं बेहतर कार्य किए जाने को लेकर मथुरापुर थाना अध्यक्ष एवं उनकी टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जा रही है। छापेमारी टीम में तकनीकी शाखा के पु.नि शिवपूजन कुमार, पु.नि चंद्र केतु कुमार के अलावा मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, तकनीकी शाखा के पु.अ.नि अमित कुमार, मथुरापुर थाना के पीटीसी राजू कुमार यादव, तकनीकी शाखा के सिपाही अरविंद कुमार व अन्य सिपाही शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

2 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

9 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

11 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

11 घंटे ago