Samastipur

18 जनवरी को संवाद कार्यक्रम में पटना पहुंचेंगे राहुल गांधी, समस्तीपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी गई जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक प्रतिमा कुमारी दास एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबू तमीम ने कहा कि आगामी 18 जनवरी 2025 को देश के महान नेता दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, किसानों, युवाओं, मज़दूरों के मसीहा लोकसभा में विपक्ष के नेता जननायक परम राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर आम कांग्रेसजनों में जो उत्साह का माहौल है।

उसे देखते हुए हमें आशा ही नहीं पूर्णविश्वास है की बड़ी संख्या में पटना पाटलिपुत्र की पावन धरती पर लोग उनके स्वागत के लिए एकत्रित होंगे। इस अवसर पर हम समस्तीपुर जिले के आम नागरिकों विशेष कर कांग्रेसजनों का आवाहन करते हैं की वे अधिक से अधिक संख्या में पटना पधार कर देश के एक महान सपूत के स्वागत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

विदित हो कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में राहुल गांधी आम कांग्रेसजनों से संवाद करेंगे तथा सदाकत आश्रम के जीर्णोद्धार के बड़े परियोजना की आधार शिला भी रखेंगे। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, कांग्रेस एस०सी० विभाग के ज़िला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो. मोहिउद्दीन, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, NSUI के जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु, उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

34 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

7 घंटे ago