समस्तीपुर :- समस्तीपुर में जिला नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय जाॅब कैंप का आयोजन होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 17 जनवरी को 10 बजे दिन से जिला नियोजनालय परिसर में रोजगार शिविर लगेगा। इस शिविर में निजी ऑटोमोबाइल कंपनी में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयन किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, एनसीएस पंजीकरण साथ में लाना है।
इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए ग्रेजुएशन, आईटीआई या अन्य डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जॉब सेक्टर मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल्स और टू व्हीलर से संबंधित होगा। इस कैंप में उम्मीदवारों के लिए 10,500 रुपए से लेकर 15 हजार रूपए तक महीने की सैलरी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तक रखी गई है।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…