Samastipur

समस्तीपुर: 10 चक्का ट्रक पर सड़े चावल की बोरी के पीछे छिपाकर ले जा रहे 203 कार्टन विदेशी शराब जब्त, चालक फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने हलई थाना के सीमा पर चावल की बोरी के पीछे छिपा कर रखा गया 203 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस की टीम ने एक 10 चक्का ट्रक भी जब्त किया है। हालांकि चालक ट्रक से कूद कर फरार हो गया। बरामद की गई शराब की कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है।

उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप समस्तीपुर पहुंच रही है। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम सरायरंजन सीमा के हलई के पास पहुंची। पटना की ओर से आ रही ट्रक का इंतजार करने लगी।

एक ट्रक को उत्पाद विभाग की टीम ने देखा तो ट्रक चालक कूद कर फरार हो गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो सामने से चावल की बोरी रखी हुई थी, जबकि पीछे पूरा शराब का कार्टून भरा हुआ था। तलाशी के दौरान ट्रक से 203 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है। जबकि, 43 बोरी चावल बरामद की गई है। हालांकि, चावल सड़ा हुआ है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शराब कहां से मंगाई गई थी, इसको लेकर जांच की जा रही है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

2 घंटे ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

7 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

8 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

8 घंटे ago