समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय के पास स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर के प्रांगण में एक प्रेमी युगल की शादी के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
जानकारी के अनुसार विभूतिपुर प्रखंड के महथी उत्तर पंचायत के एक गांव की प्रेमिका और विभूतिपुर पूरब पंचायत के एक गांव के प्रेमी का विगत कुछ महीनों से मधुर संबंध बना था। यह मधुर संबंध अपने प्रेम के प्रकाष्ठा पर पहुंचा और वह प्रेमलाप में तब्दील हो गया। इस दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी और उसे ग्रामीणों ने पड़कर पूछताछ करते हुए विभूतिपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उस प्रेमी युगल को उसके अभिभावक को सौंप दिया। सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए बुद्धिजीवियों की पहल पर दोनों की आपसी सहमति के आधार पर विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बाबा विभूति नाथ मंदिर में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ शादी रचाई गई। दोनों प्रेमी युगल पति-पत्नी होने का संकल्प लेते हुए अपने घर निकल गये। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए। वहीं इस प्रेमी युगल को दीर्घायु होने का आशीर्वाद भी दिया।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…