समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा पंचायत के वार्ड संख्या-2 के विश्वासपुर गांव में गुरुवार की देर शाम प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर दूसरे पक्ष के घर पर फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो की संख्या में आए बदमाशों ने जामुन दास के घर पर दो राउंड फायरिंग कर दी और आसीनचक की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। उधर घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना को लेकर थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया प्रेम प्रसंग के मामले के आरोपी युवक को जेल भेजा गया था। उसी आरोपी युवक के लोगों के द्वारा फायरिंग की बाते सामने आई है। लेकिन पूरे मामले की जांच की जा रही है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…