Samastipur

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में कुष्ठ रोग के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए डीएम ने दिलाई शपथ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : 30 जनवरी को महात्मा गांधी के पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसको लेकर समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां डीएम रोशन कुशवाहा, डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी सहित तमाम अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान 2 मिनट का मौन धारण कर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।

वहीं रेलवे की तरफ से 1 मिनट तक सायरन बजाया गया। साथ ही साथ कुष्ठ रोग के निराकरण को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जो अभियान था उसको आगे बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से जागरूकता रैली निकाली गई। कुष्ठ रोग को चिन्हित कर उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करने और उनसे भेदभाव न करने की शपथ दिलाई गई। कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 31 जनवरी से 13 फरवरी तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों को चिन्हित कर उंन्हे इलाज के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

4 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

13 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

13 घंटे ago