रविवार, मार्च 22, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: बेटे ने लव मैरिज किया तो लड़की वालों ने पिता को घर में घुसकर मार डाला

समस्तीपुर जिले में एक युवक के लव मैरिज करने पर उसके पिता की हत्या कर दी गई। हमलावर युवक के दादा को मारने आए थे, लेकिन गलतफहमी में उसके पिता को गोली मार दी। वारदात मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी पंचायत के माधोपुर गांव में रविवार देर रात को हुई। मृतक के पुत्र ने पिछले साल अप्रैल में गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। परिजन का आरोप है कि उसी की रंजिश में लड़की के परिवार के लोगों ने उनके घर पर हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद परिजन के बयान के आधार पर पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान अवध किशोर दास के पुत्र अमरेश राय (45) के रूप में की गई है। मृतक के पिता अवध किशोर ने बताया कि रविवार रात 10 बजे के बाद करीब एक दर्जन लोग उनके घर के पास पहुंचे और उनके बेटे को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि हमलावर उन्हें ही मारने आये थे, लेकिन कल रात कंबल की अदला बदली हो गई थी। जो कंबल वे ओढ़ते थे वह कल रात अमरेश ने ओढ़ रखा थी। इस कारण उनकी बजाय अरमेश को ही गोली मार दी गई।

IMG 20241130 WA0079

उन्होंने बताया कि घटना के समय उनका पोता भी घर पर ही था। उसे बाहर नहीं आने दिया, जिससे उसकी जान बच गई। उन्होंने दावा किया कि घटना को अंजाम देने आए सभी लोगों को वे पहचानते हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के लिए उन्होंने मोहनपुर पुलिस थाने में आवेदन दिया है।

IMG 20250125 WA0063IMG 20230604 105636 460

अवधेश किशोर दास ने बताया कि उनके पोते ने गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने थाने में अपहरण का केस किया था। परिवार वालों ने लड़की को लेकर कोर्ट पहुंचे। धारा 164 के तहत बयान में लड़की ने स्वेच्छा से शादी करने और अपहरण के आरोप को गलत बताया। उसके बाद कोर्ट ने लड़की को मायके भेजने के बजाय ससुराल भेज दिया।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

उन्होंने दावा किया कि इसके बाद भी वह लड़की को उसके मायके वालों के हवाले करने को तैयार थे। उन्होंने सरपंच के माध्यम से लिखा-पढ़ी के साथ लड़की ले जाने का प्रस्ताव दिया। लेकिन, लड़की के परिवार वाले बगैर लिखा-पढ़ी के ले जाना चाहते थे। इसके लिए वे तैयार नहीं हुए। तब उनको एवं परिवार के लोगों को जान मारने की धमकी देने के साथ अन्य तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। उनकी जमीन भी जोत ली गई।

IMG 20240904 WA0139

अवधेश किशोर ने आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस रंजिश में लड़की के परिवार वालों ने हत्या करवा दी। प्रेम विवाह करने वाली लड़की मौसमी ने भी बताया कि मायके वाले उसके ससुराल वालों को बराबर धमकी देते रहते थे। जमीन भी जोत रखी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

IMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02