Samastipur

कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए शहर में 18 स्थलों पर समस्तीपुर नगर निगम ने जलवाया अलाव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- कड़ाके की ठंड व शीतलहर से लोगों को बचाने के लिए पहली जनवरी को शहर में सात प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था के बाद मंगलवार को कुल 18 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने वार्ड जमादार व दैनिक श्रमिकों के माध्यम से अलाव की सूखी लकड़ियां उक्त चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर गिरवाया था। यह लकड़ियां शाम सात बजे तक जलती देखी गई। हालांकि इसके बाद भी कहीं-कहीं अलाव देर रात तक जली।

इस बीच, नगर निगम के सहायक प्रभारी सफाई निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि यह अलाव देर रात तक लोगों को ठंड से राहत देगी। हर स्थल पर 20-22 किलो लकड़ियां नगर निगम से आपूर्ति करायी गई है। जेल चौक, धर्मपुर लक्की वस्त्रालय चौड, राम जानकी मन्दिर पंजाबी कॉलोनी, बस स्टैंड, भोला साह चौक, लखना चौक, गर्ल्स हाई स्कूल चौक, भोला टॉकीज रेल गुमटी बिगबॉस, मगरदही चौक, काली मन्दिर चौक मगरदही घाट, स्टेशन चौक, माल गोदाम चौक, मिडिल स्कूल चौक, हनुमान मन्दिर बहादुरपुर, राम बाई चौक व शुदरी बाजार पर अलाव जलाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

1 घंटा ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

14 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

15 घंटे ago