Samastipur

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पीओ में करियर प्लानर समस्तीपुर से तीन विद्यार्थियों का चयन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- करियर प्लानर समस्तीपुर में पढ़ रहे आजादनगर निवासी गंगेश प्रसाद सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह, झाकर (रोसड़ा) निवासी ललन झा के पुत्र रौशन झा और नागरबस्ती, बेगमपुर निवासी विजय कुमार की पुत्री विद्या चौधरी ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के PO की परीक्षा में चयनित होकर अपने माता पिता, गुरुजनों और पूरे जिले का नाम रौशन किया है।

इनकी सफलता पर संस्थान के निदेशक निखिल सर्राफ ने बताया कि नए साल के दिन इससे ज्यादा अच्छी खबर और कुछ नहीं हो सकती थी कि हमारे संस्थान के तीन बच्चों ने एक साथ बैंक पीओ की परीक्षा पास की। इसके अलावा कुछ बच्चों का रिजल्ट्स कुछ मार्क्स के कारण रह गया है उन्हें भी हताश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सफलता एक दिन में नहीं मिलती लेकिन एक दिन जरूर मिलती है।

तीनों ही बच्चो ने ये काफी कम उम्र में इस परीक्षा को पास किया है जहा से डिपार्टमेंटल प्रमोशन पाकर बच्चे टॉप लेवल मैनेजमेंट तक आसानी से पहुंच सकते है ये उनकी सफलता में चार चांद लगाता है। परीक्षा के परिणाम आने के साथ ही संस्थान और बच्चो के घर पर जश्न का माहोल हो गया। सभी ने साथ में नए साल के जश्न को मनाया।

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

4 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

5 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

16 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

17 घंटे ago