Samastipur

ई-रिक्शा लूट मामले का समस्तीपुर पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : ई-रिक्शा लूट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 72 घंटे के अंदर लूटी गई ई-रिक्शा को बरामद करते हुए घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता निवासी महेश राय के पुत्र सोनू यादव, बंगरा थाना क्षेत्र के सबहा उदयपुर निवासी महेश पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान एवं उपेंद्र पासवान के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। उनके पास से लूटी गई ई-रिक्शा की बैटरी भी बरामद की गई है।

इसको लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने मुन्नीचक हाट के पास सुनसान गाछी से लावारिश हालत में एक ई-रिक्शा बरामद किया था। पुलिस के अनुसंधान में पता चला कि ई-रिक्शा के चालक मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली वार्ड संख्या-2 निवासी महेन्द्र सहनी के पुत्र उमेश सहनी से 17 जनवरी की रात समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 से पांच यात्रियों ने उदयपुर जाने के लिए 500 रुपए में भाड़ा किया था।

वहीं उदयपुर स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचने पर उन पांचो बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर चाबी छिनकर ई-रिक्शा लूट लिया था और फरार हो गए थे। एसडीपीओ ने बताया कि बंगरा थानाध्यक्ष एवं उनकी टीम को बेहतर कार्य करने के लिए पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जा रही है। छापेमारी टीम में बंगरा थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी के अलावे पु.अ.नि रामअवधेश सिंह, पु.अ.नि प्रिति कुमारी, सिपाही कन्हैया कुमार, नीतीश कुमार, प्रमोद कुमार सहनी समेत शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

10 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

11 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

11 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

13 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

18 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

19 घंटे ago