Samastipur

देश से 5% ज्यादा बिहार की विकास दर; यूपी, बंगाल को पीछे छोड़, प्रति व्यक्ति आय 66828 रुपए पहुंची

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में प्रति व्यक्ति आमदनी बढ़कर 66828 रुपए हो गयी है। प्रचलित मूल्य पर यह बीते वर्ष की तुलना में 7584 रुपए अधिक है। यानी, एक साल में 12.80 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्ष 2022-23 के लिए आकलित प्रति व्यक्ति आय 59244 रुपए थी। योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विभाग के प्रधान सचिव के. सेंथिल कुमार ने शुक्रवार को सूचना भवन में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि स्थिर मूल्य पर भी बिहार में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि दर्ज की गयी है। यह वर्ष 2022-23 के 33763 रुपए से बढ़कर 2023-24 में 36333 रुपए अनुमानित है। हालांकि, बिहार की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से काफी कम है, लेकिन इसमें अपेक्षित बढ़ोतरी शुभ संकेत हैं।

बिजेंद्र यादव ने बताया कि बिहार की विकास दर 14.47 फीसदी हो गयी है। यह राष्ट्रीय विकास दर से लगभग 5 फीसदी अधिक है। उन्होंने बताया कि सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की वृद्धि दर वर्ष 2022-23 की तुलना में 14.47 प्रतिशत रही, जबकि भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 9.60 प्रतिशत रही। देश के सभी राज्यों में यह चौथी सर्वोच्च वृद्धि दर है। वहीं, बड़े राज्यों में सर्वाधिक है। प्रचलित मूल्य पर देश के तीन राज्यों की आर्थिक वृद्धि दर बिहार से अधिक रही है। इनमें असम की 19.10 प्रतिशत, सिक्किम की 14.67 प्रतिशत और तेलंगाना की 14.50 प्रतिशत है। वहीं, पड़ोसी राज्यों की आर्थिक वृद्धि दर बिहार की तुलना में काफी कम है। इस मामले में उत्तर प्रदेश का स्थान 9 वां, पश्चिम बंगाल का 14 वां और झारखंड का 16 वां स्थान है।

स्थिर मूल्य पर बिहार देश में तीसरे स्थान पर

प्रधान सचिव ने बताया कि स्थिर मूल्य पर बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की वृद्धि दर वर्ष 2022-23 की तुलना में 9.20 प्रतिशत रही। जबकि, भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 8.15 प्रतिशत है। देश के सभी राज्यों में यह तीसरी सर्वाधिक बढ़ोतरी है। बिहार से ऊपर केवल असम और तेलंगाना है। असम की विकास दर 13.33 प्रतिशत जबकि तेलंगाना की विकास दर 9.24 प्रतिशत है। इस मामले में भी बिहार अपने पड़ोसी राज्यों से काफी आगे है। उत्तर प्रदेश का स्थान 9 वां, पश्चिम बंगाल का 11 वां और झारखंड का 14 वां है।

प्रति व्यक्ति आय :

2005: 8223

2010: 23525

2015: 33218

2020: 46367

2023: 59244

2025: 66828

पड़ोसी राज्यों की आर्थिक वृद्धि दर:

बिहार: 14.47

यूपी: 12.84

पश्चिम बंगाल: 11.04

झारखंड: 10.46

बीते 10 वर्षों में बिहार की विकास दर:

1014-15: 8.15

2015-16: 8.35

2016-17: 13.31

2017-18: 11.33

2018-19: 12.64

2019-20: 10.20

2020-21: -2.41

2021-22: 14.02

2022-23: 15.30

2023-24: 14.47

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

9 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

14 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

15 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

15 घंटे ago