Samastipur

LIC बीमा सखी योजना क्या है? महिलाएं कैसे कर सकेंगी आवेदन और कब से मिलेंगे पैसे? जानें सब कुछ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्र की मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. बीते 9 दिसंबर को पीएम मोदी ने महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने वाली एलआईसी की बीमा सखी योजना लांच किया है. अब जो भी महिलाएं इस योजना में जुड़ेंगी उन्हें बीमा सखी के नाम से जाना जाएगा. समस्तीपुर में एलआईसी के मुख्य सलाहकार सुशील कुमार ने बताया कि बीमा सखी योजना के तहत 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को स्पेशल ट्रेनिंग और तीन साल तक स्टाइपेंड दिया जाएगा.

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, महिलाओं के बीच बीमा जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बीमा के लिए प्रोत्साहित करना है. अधिक जानकारी के लिए सुशील कुमार के मोबाइल नंबर 9430548463 पर संपर्क कर सकते हैं. उनसे आप यह भी जानकारी ले सकते हैं की एलआईसी बीमा सखी योजना (LIC Bima Sakhi Yojana) का लाभ लेने के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ यह भी बताएंगे कि बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को कब से पैसे मिलने वाले हैं.

बीमा सखी योजना क्या है ?

एलआईसी की ओर खास तौर पर महिलाओं के लिए बीमा सखी योजना शुरू की गई है. बीमा सखी योजना के तहत 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा. हालांकि, इस स्कीम में दसवीं पास महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. इस योजना में शामिल होने वाली महिलाओं को 3 साल तक ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान उन्हें बीमा की जरूरत से लेकर हर पहलुओं को बताया जाएगा.

LIC एजेंट बनने का मौका

महिलाओं को ट्रेनिंग के दौरान तीन साल तक स्टाइपेंड भी मिलेगा.जब वह ट्रेनिंग पूरा कर लेंगी तो LIC एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं.वहीं बीए पास महिलाओं को डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का भी मौका मिलेगा. विकसित भारत 2047 का बड़ा फोकस महिला सशक्तीकरण है और वित्त वर्ष 2025 के बजट में महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है.

कब और कितने मिलेंगे पैसे?

बीमा सखी योजना के जरिये 25,000 महिलाओं को बीमा सखी के रूप में चुना जाएगा.बीमा सखी योजना में जुड़ने वाली महिलाओं को ट्रेनिंग के पहले साल 7000 रुपये, दूसरे साल 6000 रुपये और तीसरे साल 5000 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे. इसका मतलब है कि महिलाओं को ट्रेनिंग पीरियड के दौरान कुल 2 लाख से ज्यादा रुपये मिलेंगे. इसके अलावा महिलाओं को बोनस और कमीशन का भी लाभ दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

9 घंटे ago