Samastipur

CM नीतीश ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान कल पहुंच रहे है समस्तीपुर, हजारों करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के अंतिम यात्रा में कल सोमवार को समस्तीपुर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी मुकम्मल हो चुकी है। मुख्यमंत्री कल समस्तीपुर जिले में 327.83 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे वहीं 2024.99 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले उजियारपुर प्रखंड के रायपुर पहुंचेंगे जहां 100 बेड के अंबेडकर राजकीय छात्रावास और डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस फैसिलिटी कम ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद कल्याणपुर प्रखंड के मुक्तापुर मोइन पहुंचेंगे। यहां पर्यटन विभाग द्वारा मोइन के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन करेंगे।

वहां से सीएम दरभंगा-समस्तीपुर NH- 322 पथ पर मुक्तापुर रेलवे गुमती पर ROB एवं समस्तीपुर-पूसा पथ पर लेवल क्रॉसिंग 53A पर ROB का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 पहुंचेंगे। जहां सीएम तालाब का भ्रमण, स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण, हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का शिलान्यास, विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और समीक्षा बैठक के बाद पटेल मैदान से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

4 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

5 घंटे ago