समस्तीपुर :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में शुक्रवार को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री भगीरथ चौधरी ने मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में विश्वविद्यालय सराहनीय भूमिका निभा रहा है। जिसकी हर ओर चर्चा है। उन्होंने कहा कि मीडिया सेंटर डिजिटल एग्रीकल्चर में एक और महत्वपूर्ण कड़ी है।
उन्होंने कहा कि सौभाग्य है कि भारत की एक महान विभूति की प्रतिमा के अनावरण का अवसर मिला है। विश्वविद्यालय में कुलपति के नेतृत्व में अच्छा कार्य हो रहा है। विश्वविद्यालय को जो भी जरूरत होगी उसको पूरा करने का प्रयास करेंगे, ताकि और अच्छा काम हो और माननीय प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार किया जा सके।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी एस पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय में मीडिया सेंटर मॉडर्न तरीके से तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत 89.5 एफएम चैनल का भी प्रसारण किया जाएगा। जो किसानों को कृषि और इससे संबद्ध जानकारी उपलब्ध करवाएगी। मीडिया सेंटर के अंतर्गत टीवी स्टूडियो भी बनाया गया है, जिसमें ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। किसानों को विश्वविद्यालय के यू ट्यूब, फेसबुक और अन्य माध्यमों के जरिए प्रसारित किया जाएगा।
प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. मयंक राय ने कहा कि विश्वविद्यालय में कृषि पत्रकारिता और अन्य छात्रों के लिए यह सेंटर एक लैब का कार्य भी करेगा। जिसके माध्यम से छात्रों को वीडियो प्रोडक्शन और पत्रकारिता के प्रैक्टिकल स्किल सिखाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान निदेशक अनुसंधान डॉ. एके सिंह , डीन बेसिक साइंस डॉ. अमरेश चंद्रा, डीन इंजीनियरिंग डॉक्टर राम सुरेश वर्मा, निदेशक छात्र कल्याण डॉ. रमन त्रिवेदी, डॉ. महेश कुमार, डॉ. सीके झा, डॉ शिवपूजन सिंह, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. राज्यवर्धन समेत विभिन्न शिक्षक, वैज्ञानिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…
समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…
समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…
बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…