समस्तीपुर :- बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार की शाम शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल आइसा, एआईएसएफआई व आरएलवाई समेत वाम दलों के संगठनों ने बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के दोषियों पर कारवाई करने, पुनर्परीक्षा लेने, गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने आदि मांग के समर्थन में जमकर नारे लगाए। शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास से निकला मशाल जुलूस मुफस्सिल थाना के पास पहुंच सभा मे बदल गया।
सभा की अध्यक्षता आइसा के जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की व संचालन जिला सचिव सुनील कुमार ने किया। सभा को आइसा के राज्य अध्यक्ष प्रीति राय पटेल, द्रख्शां जबीं, जानवी कुमारी, अनिल कुमार, मो फैयाज, नीतीश राणा, संजीव कुमार उर्फ गोलू, गौतम कुमार सैनी, धीरज कुमार, विशाल कुमार, विवेक सिंह, मो. तौसीफ, नीरज कुमार, सुधीर कुमार, मनीष कुमार, बबलू कुमार समेत आइसा जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, एआईएसएफ के अभिषेक कुमार, अनिल कुमार आदि ने संबोधित किया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…