रविवार, मार्च 22, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में भाड़े के नाम पर बदमाशों ने लूट ली कार, ऐसे दिया घटना को अंजाम 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना अंतर्गत सिक्स लेन के समीप स्थित खजूरी गांव के नजदीक बदमाशों ने एक कार लूट लिया। मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ से दो युवक रिजर्व में दरभंगा जाने की बात कहकर कार भाड़े पर लिया। रास्ते में खजूरी गांव में सिक्स लेन के समीप पहुंचने के बाद युवकों ने गाड़ी रोकवा चालक को उतार कर गाड़ी लेकर भाग निकले।

घटना के बाद चालक नीतीश ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही गाड़ी में लगे जीपीएस के आधार पर पुलिस गाड़ी की बरामद की के लिए छापामारी शुरू कर दी। हालांकि चालक ने इस मामले में थाना में अभी आवेदन नहीं दिया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 08231020201015 075150