Samastipur

बैंक ऑफ बड़ौदा में नकली सोना गिरवी रख करोड़ों का लिया लोन, समस्तीपुर में गजब खेल; 72 खाताधारक समेत पैनल जांचकर्ता पर FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में गोल्ड लोन खाता में जालसाजी व धोखाधड़ी का मामला उजागर होने के बाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें बैंक शाखा में नकली स्वर्ण आभूषण जमाकर गोल्ड लोन लेने वाले 72 खाताधारकों समेत बैंक के पैनल स्वर्ण जांचकर्ता को नामजद आरोपित किया गया है।

स्वर्ण आभूषणों की जांच के लिए पैनल जांचकर्ता के रुप में शंभूपट्टी गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी रामचंद्र साह के पुत्र अमरजीत साह को प्रतिनियुक्त किया गया था। उक्त पैनल स्वर्ण जांचकर्ता द्वारा बैंक शाखा में गोल्ड लोन स्वीकृत कराने वाले खाताधारकों के गिरवी रखे स्वर्ण आभूषण की शुद्धता का सही मूल्यांकन नहीं किया गया और गलत रिपोर्ट पेश की गई। बाद में उसी रिपोर्ट के आधार पर बैंक शाखा से गोल्ड लोन के लिए नकली सोना गिरवी रखने वाले 72 खाताधारकों के बैंक अकाउंट पर 1 करोड़ 57 लाख 64 रुपये ऋण स्वीकृत कर दिया गया।

इससे कुछ महीनों पहले भी बैंक ऑफ बड़ौदा के ही ताजपुर रोड शाखा में भी गोल्ड लोन स्वीकृत कराने वाले 25 ऋणधारकों ने नकली स्वर्ण आभूषण गिरवी रखकर 59 लाख 89 हजार बैंक को चूना लगा दिया था। इसको लेकर भी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। इधर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसको लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

9 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

19 घंटे ago