Samastipur

अतुल सुभाष की पत्नी, सास व साला को बेल मिलना पोता और समाज के लिए खतरनाक : पिता पवन मोदी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर के पूसा रोड के रहने वाले दिवंगत AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड मामले के तीनों मुख्य आरोपी अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और सालेअनुराग सिंघानिया को बेंगलुरु के निचली अदालत से जमानत मिल गई है। इन तीनों को जमानत मिलने के बाद अतुल सुभाष के पिता पवन मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन लोगों को बेल मिलना मेरे परिवार के लिए, पोता के लिए और समाज के लिए बिल्कुल खतरनाक है।

यह खतरनाक किस्म के लोग हैं। ये कभी भी उनके साथ कुछ अनहोनी करवा सकते है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से अपने परिवार के सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं पवन मोदी ने पोते को लेकर कहा कि बेंगलुरु पुलिस की ओर से जो जानकारी उंन्हे दी गई है। उस जानकारी के मुताबिक उनका पोता व्योम फरीदाबाद के सतयुग दर्शन स्कूल में है। पिछले साल जनवरी में इस स्कूल में एडमिशन कराया गया था। जिस वक्त उसका दाखिला करवाया गया था उस वक्त उसकी उम्र 4 साल भी नहीं थी।

स्कूल के एडमिशन फॉर्म में भी पिता की कोई जानकारी अंकित नही की गई है और न ही फॉर्म पर पिता का हस्ताक्षर है। इतना ही नही पोते के जन्म प्रमाण पत्र में भी उसके पिता का नाम नहीं है। पवन मोदी का कहना है कि आखिर इतनी कम उम्र में उसे बोडिंग स्कूल में दाखिला कैसे दिया गया। उनका कहना है कि पोते की जानकारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने याचिका दायर किया था। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तीन राज्य कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को पोता व्योम को खोज कर 7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

वहीं अतुल सुभाष के पिता पवन मोदी ने यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यूपी पुलिस न्याय देने के बदले षड्यंत्र रचने में लगी हैं। पवन मोदी का बताना है कि शनिवार को खुद को जौनपुर पुलिस का अधिकारी बताने वाला एक पुलिस अधिकारी स्थानीय वैनी थाना के चौकीदार के साथ एक नोटिस लेकर उनके दुकान पर पहुंचा था। उस नोटिस पर न तो न्यायालय का सील मोहर लगा था और न ही न्यायालय से संबंधित कोई जानकारी थी। उनका आरोप है की यह जज रीता कौशिक की कोई चाल है। यह वही जज है जो उनके बेटे से की 5 लाख की रिश्वत मांग रही थी। पवन मोदी मीडिया के माध्यम से यूपी सरकार और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

1 घंटा ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

9 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

10 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

11 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

13 घंटे ago