Samastipur

अतुल सुभाष की पत्नी के पास ही रहेगा बेटा, कोर्ट ने बच्चे से वीडियो कॉल पर बात कर सुनाया फैसला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के 4 साल का बेटा व्योम फिलहाल अपनी मां निकिता सिंघानिया के पास ही रहेगा। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस एससी शर्मा ने वीडियो कॉल के जरिए 4 साल के व्योम से बात की तथा बच्चे से बात करने के बाद कोर्ट ने अपना यह फैसला सुनाया।

बताया जाता हैं कि अतुल सुभाष की मां अंजू देवी ने अपने पोते व्योम की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी तथा उसी याचिका के जवाब में कोर्ट का यह फैसला सोमवार को आया है। पोते की कस्टडी मांगने वाले इस मामले की सुनवाई इससे पूर्व 7 जनवरी को भी हुई थी जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा था कि 4 साल बच्चा व्योम फिलहाल अपनी दादी के लिए अजनबी है जिस कारण वह अभी अपनी मां निकिता सिंघानिया के पास ही रहेगा।

मृतक अतुल सुभाष के पिता पवन मोदी ने बताया कि सोमवार यानी 20 जनवरी को पोते व्योम को कोर्ट में लाने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने इससे पूर्व पिछली तारीख को निकिता सिंघानिया के वकील को दिया था। हालांकि बच्चे को कोर्ट में नहीं लाया गया। उन्होंने बताया कि बच्चे को कोर्ट में न लाने से नाराज जज ने निकिता सिंघानिया और उनके वकील को फटकार लगाई तथा वीडियो कॉलिंग के जरिए तत्काल बच्चे से बात कराने की बात कही।

बच्चे से बात करने के बाद जज ने बच्चे को मां निकिता सिंघानिया के पास ही रहने देने का फैसला सुनाया। पवन मोदी ने बताया कि इस मामले में हुई इससे पहले की सुनवाई में निकिता सिंघानिया ने कोर्ट को यह बताया था कि व्योम हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एक बोर्डिंग स्कूल का स्टूडेंट है और वह उसे अपने साथ बेंगलुरू ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कोर्ट ने यह भी कहा है कि दादी-दादी अपने पोते की कस्टडी के लिए अपने स्थानीय कोर्ट में अपील कर सकते हैं।

पवन मोदी ने यह भी बताया कि निकिता सिंघानिया ने बेंगलुरु कोर्ट में भी एफआईआर खारिज कराने के लिए एक अपील की थी। जिसकी सुनवाई भी सोमवार को हुई। कोर्ट ने निकिता के अपील को खारिज कर दिया हैं। कोर्ट ने निकिता के वकील से कहा कि जब आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले की सारी डिटेल्स मौजूद है तो फिर इस मामले की जांच क्यों न कराई जाएं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

5 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

13 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

14 घंटे ago