समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के कारखाना गेट के पास अर्ध मूर्छित स्थिति में रेल पुलिस ने एक दंपति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। दंपति के साथ दो बच्चे भी थे। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष का बताना है कि पीड़ित व्यक्ति की पहचान विभूतीपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका गांव के गणेश पासवान के रूप में हुई है।
इसको रेल पुलिस का बताना है कि दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जंहा दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
वहीं पुलिस के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस की सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे गणेश पासवान के पिता का बताना है कि पूर्व से गणेश ने दो शादी कर रखी थी और तीसरी महिला के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। इधर इस मामले की खबर मिलते ही विभूतिपुर से सीपीआईएम विधायक अजय कुमार भी सदर अस्पताल पहुंच कर चिकित्सक और परिजन से मामले की जानकारी ली।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…