Samastipur

बिना किसी भी पूर्व सूचना के लगभग 6 घंटे बिजली बंद रहने से लोग रहे परेशान

समस्तीपुर : बिजली कंपनी को कटौती करने से पहले उपभोक्ताओं की सूचना देनी होती है, जिसके बाद ही बिजली की कटौती होती है। लेकिन समस्तीपुर में बिजली कंपनी के अधिकारियों की मेंटेनेंस के नाम पर मनमानी नजर आ रही है।

विदित हो कि गुरुवार को ई-पावर हाउस से जुड़े विभिन्न फीडरों की बिजली करीब 6 घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं शुक्रवार को भी 33 केवीए व 11 केवीए विद्युत संचरण लाइन का मेंटेनेंस कार्य पूरा करने के लिए 6 घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रही।

जानकारी के मुताबिक 33 केवीए जंफर जोड़ने, सर्किट हाउस में लगे ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस, मोहनपुर रोड में पोल लगाकर बिजली तार को टाइट किया गया। समाहरणालय रोड में गाड वायर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से लगाया गया। इसके बाद, कई जगहों पर तारों और जंपर की मरम्मत का काम किया गया। बताया गया है कि मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान जिले में आगमन से पूर्व शहरी विद्युत संचरण व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है।

इधर आम लोगों ने विभागीय अभियंता की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शहर के विभिन्न भागों में सालों भर मेंटेनेंस कार्य के नाम पर बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली सप्लाई बंद कर प्रताड़ित कर रही है। अगर समय से ही मेंटेनेंस का कार्य होता रहता तो सीएम के आने से पहले आनन-फानन में हर रोज घंटो बिना सूचना के बिजली नहीं काटनी पड़ती। हर रोज इतनी देर मरम्मती के नाम पर बिजली काटने से काफी परेशानी होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

29 मिनट ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

44 मिनट ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago